भारतीय गेंबदाजों ने पाकिस्तान को 127 रन के स्कोर पर रोका

दुबई 14 सितंबर (वार्ता) कुलदीप यादव (तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को एशिया कप के छठे मुकाबले में पाकिस्तान को 127 रन के स्कोर पर रोक दिया।

आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र छह रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। सैम अयूब को पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने आउट किया। मोहम्मद हारिस (तीन) का जसप्रीत बुमराह ने शिकार किया। इसके बाद फखर जमान ने साहिबजादा फरहान के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 39रनों की साझेदारी हुई। आठवें ओवर में अक्षर पटेल ने फखर जमान (17) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। कप्तान आगा सलामान (तीन) को भी अक्षर पटेल ने आउट किया। 13वें ओवर में कुलदीप यादव ने हसन नवाज (पांच) और मोहम्मद नवाज (शून्य) को आउटकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। इस दौरान एक छोर थामे साहिबजादा फरहान रन बनाते रहे। 17वें ओवर में कुलदीप ने फरहान को हार्दिक के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। फरहान ने 44 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए 40 रन बनाये। वरूण चक्रवर्ती ने फहीम अशरफ (11) को आउट किया। सुफियान मकीम (10) को बुमराह ने बोल्ड आउट किया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 127 रन का स्कोर खड़ा किया। शाहीन शाह अफरीदी 16 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में चार छक्के लगाये।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिये। अक्षर पटेल ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले। वरूण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

Next Post

अनिल पवार स्मृति में नाट्य समारोह आयोजित,लाला हरदौल का मंचन

Sun Sep 14 , 2025
भोपाल। आज रंगकर्मी अनिल पवार की स्मृति में एकजुट नाट्य समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से हो रहा है। कार्यक्रम में नाटककार कोमल कल्याण जैन की रचना लाला हरदौल का मंचन किया गया, जिसका निर्देशन बालेंद्र सिंह ने किया। प्रस्तुति भोपाल […]

You May Like