
भोपाल। आज रंगकर्मी अनिल पवार की स्मृति में एकजुट नाट्य समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से हो रहा है। कार्यक्रम में नाटककार कोमल कल्याण जैन की रचना लाला हरदौल का मंचन किया गया, जिसका निर्देशन बालेंद्र सिंह ने किया। प्रस्तुति भोपाल के हम थियेटर ग्रुप द्वारा दी गई। समारोह में दर्शकों ने रंगमंचीय प्रस्तुति की सराहना की और इसे रंगकर्मी अनिल पवार को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
