गोवा में मिला अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी

सतना : नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया.कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी पिता द्वारा 29 जनवरी को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की शिकायत करी गई थी.  पिता ने पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है.

पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु की गई तो इस बात की जानकारी सामने आई कि बालिका कर्नाटक के गुंजी क्षेत्र में है. लिहाजा पुलिस टीम ने दबिश देते हुए बालिका को दस्तयाब कर लिया. बालिका के बयान लिए जाने पर यह जानकारी सामने आई कि ग्राम बरेठिया नागौद निवासी अंकुल रजक उर्फ दीपांशु पिता झूलेलाल उम्र 19 वर्ष उसे अपने साथ भगा ले गया था. जहां पर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरु की गई. लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी युवक ेको गोवा से गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

पुरी जगन्नाथ की अगली फिल्म में तब्बू के साथ काम करेंगी संयुक्ता

Tue Mar 3 , 2026
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री संयुक्ता फिल्मकार पुरी जगन्नाथ की अगली फिल्म में तब्बू के साथ काम करती नजर आयेंगी। संयुक्ता ने हाल ही में तब्बू के साथ काम करने का अनुभव साझा किया और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की एक झलक भी दी। बड़े पैमाने पर बनी इस फिल्म […]

You May Like