बारिश को हराकर निकली समस्त असाटी समाज दमोह की विशाल कावड़ यात्रा, श्री देव जटाशंकर धाम में किया जलाभिषेक

दमोह। सकल असाटी समाज दमोह के तत्वाधान में रविवार को निकली विशाल कावड़ यात्रा भारी बारिश के बावजूद उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। भक्तों ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ एकता और आस्था की मिसाल पेश की। कावड़ यात्रा शहर के टाकीज तिराहा स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर बकौली चौक, घंटाघर, कोतवाली चौराहा होते हुए श्री देव जटाशंकर धाम पहुंची। मार्ग में तेज रफ्तार बारिश हुई, लेकिन शिवभक्तों का जोश कम नहीं हुआ। यात्रा बिना रुके धूमधाम से अपने गंतव्य तक पहुंची और वहां विधिपूर्वक जलाभिषेक किया गया और जयकारे लगे।

*एकता का संदेश*

समाज जनों ने कहा कि इस यात्रा में छोटे बच्चों, बहनों, मातृ शक्तियों, वरिष्ठजनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सकल असाटी समाज ने अपनी उपस्थिति से यह सिद्ध कर दिया कि चाहे बारिश हो या कोई भी परिस्थिति, दमोह हमेशा एक था, एक है और एक रहेगा।कावड़ यात्रा में श्री राम मंदिर से प्रारंभ होने के पूर्व विधि विधान से पूजन अर्चन, मातृशक्तियों के द्वारा किया गया। सभी ने कांवड़ों में नर्मदा जी का जल भर कर रवाना किया।इसके बाद भोलेनाथ जी का पूजन उपरांत कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई। जिसका जगह-जगह बकौली चौक, घंटाघर, अस्पताल चौराहा, कोतवाली चौराहा के अलावा और भी जगह फल, पानी, पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में खास बात यह थी कि सबसे आगे समाज का बैनर, जटाशंकर धाम डमरू दल, समाज के छोटे-छोटे बच्चे उत्साह पूर्वक कावड़ लिए,महिलाएं कावड़ लिए भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए और जमकर नाचते गाते भोले बाबा में मग्न थी।

*भोले स्वरूप और स्वागत बने आकर्षण*

यात्रा में भोले स्वरूप बने दीपक असाटी अप्सरा और अनंत असाटी का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन कर जयकारे लगाए।

 

*महिला समिति और युवा टीम की अहम भूमिका*

कार्यक्रम को सफल बनाने में दमोह असाटी समाज महिला समिति की भूमिका सराहनीय रही। महिला टीम ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला साथ समस्त युवाओं ने यात्रा में विशेष ऊर्जा भरी और बेहतर सहयोग किया।

Next Post

विश्व आदिवासी दिवस पर बालाघाट में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित

Sun Aug 9 , 2026
बालाघाट, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त को बालाघाट के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय सदस्य श्री भगतसिंह नेताम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम को […]

You May Like