
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही प्रदेश के पहले भोपाल महानगरीय क्षेत्र (मेट्रोपोलिटन एरिया) का मानचित्र भी लॉन्च किया गया।
इस महानगरीय क्षेत्र में भोपाल सहित रायसेन, विदिशा, राजगढ़, सीहोर और नर्मदापुरम के क्षेत्र शामिल होंगे। कुल 12 नगरीय क्षेत्र, 30 तहसीलें और 2524 गांव इस दायरे में आएंगे। इससे लगभग 10 लाख नए रोजगार सृजित होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो, सड़क और रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से उद्योग, पर्यटन और रोजगार को नई दिशा मिलेगी।
