किसानों ने की नहर का पानी बंद कराने की मांग

सिरोंज: ग्राम उमरिया तथा बेरखेड़ी के किसानों ने सिंचाई विभाग से नरेन बांध से आ रहे नहर का पानी तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में खेतों में पहले से ही पर्याप्त नमी है. इस समय फसलों को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता नहीं है. ऐसे में नहर से लगातार आ रहा पानी उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है.

उन्होंने कहा कि अनावश्यक पानी से खेतों में जलभराव की स्थिति बन रही है. जिससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है. किसानों ने विभाग से नहर का पानी तत्काल बंद किये जाने की मांग की. जिससे उनकी फसलें सुरक्षित रह सकें. इस दौरान किसान शुभम शर्मा, देवेंद्र राजपूत, गणेश राम शर्मा, फूल सिंह राजपूत, दोराब सिंह, मनोज शर्मा, देवप्रसाद शर्मा, कदीर खान, सुनील शर्मा, सूरत राम शर्मा आदि किसान शामिल थे

Next Post

मक्सी में 8 हजार करोड़ के विकास कार्य के बाद 1 हजार करोड़ के विकास कार्यों की फिर घोषणा

Sun Nov 16 , 2025
शाजापुर/मक्सी: शाजापुर विधानसभा में 8 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण करके शाजापुर विधानसभा को विकास की पटरी पर दौड़ा दिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मक्सी में 8 हजार करोड़ से अधिक के उद्योग और अन्य विकास कार्यांे का लोकार्पण और भूमिपूजन […]

You May Like

Play sound