मक्सी में 8 हजार करोड़ के विकास कार्य के बाद 1 हजार करोड़ के विकास कार्यों की फिर घोषणा

शाजापुर/मक्सी: शाजापुर विधानसभा में 8 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण करके शाजापुर विधानसभा को विकास की पटरी पर दौड़ा दिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मक्सी में 8 हजार करोड़ से अधिक के उद्योग और अन्य विकास कार्यांे का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इसके अलावा विधायक अरुण भीमावद के अनुरोध पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की. जो बात विधायक ने रखी, उसे तत्काल मुख्यमंत्री ने घोषणा में तब्दील कर दिया.

गौरतलब है कि मक्सी शाजापुर विधानसभा में विधायक अरुण भीमावद के अथक प्रयास से महज दो साल में 8 हजार करोड़ से अधिक का बड़ा उद्योग स्थापित होने जा रहा है, जिसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया. वहीं उज्जैन-मक्सी फोरलेन, मक्सी शहर का फोरलेन, सांदिपनी विद्यालय का लोकार्पण सहित आधा दर्जन विकास कार्य शाजापुर विधानसभा को मिले. इस अवसर पर मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन का जुड़वां भाई है शाजापुर, जो उज्जैन को मिलेगा, वो शाजापुर को भी मिलेगा. शाजापुर जिला विकास में पीछे नहीं रहेगा. क्योंकि उज्जैन और शाजापुर का रिश्ता बरसों पुराना है.

इस अवसर पर विधायक अरुण भीमावद ने विधानसभा के लिए कई विकास कार्यांे की मांग की, जिसकी मोहन यादव ने भरे मंच से घोषणा की. लगभग 1 हजार करोड़ के नए विकास कार्य शाजापुर विधानसभा को दिए. इस अवसर पर मंत्री इंदरसिंह परमार, सांसद महेंद्र सोलंकी, उज्जैन सांसद, उज्जैन विधायकगण के अलावा शाजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, शाजापुर नगर अध्यक्ष आशीष नागर, नगर महामंत्री गोविंद नायक, महेश भावसार, शाजापुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, शीतल भावसार, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, श्रीमती बबीता परमार, मंडल अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल, मंडल महामंत्री सुनील नानू पंड््या, नगर परिषद अध्यक्ष लाडक़ुंवर बाई, मोहन पटेल, दिलीप आरोल, कृष्णा भावसार, मनोहर विश्वकर्मा, किरण ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, शाजापुर नगर पालिका के पार्षद और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
4 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मक्सी के पास बरंडवा में जैक्सन ग्रुप के 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक के मेगा सोलर मैन्यूफैक्चरिंग प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया. इसी मौके पर चार अन्य औद्योगिक इकाइयों का भी भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया. इन सभी परियोजनाओं से प्रदेश में कुल 8 हजार 185 करोड़ रुपए का निवेश आएगा. साथ ही 4 हजार 330 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 1.66 करोड़ रुपए की लागत से अभयपुर से कुकड़ी मार्ग लंबाई 0.70 किमी का निर्माण कार्य और 40.23 करोड़ रुपए की लागत से पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 03 एबी रोड़ मक्सी शहरी क्षेत्र मार्ग लम्बाई 5.65 किमी का फोरलेन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया.

शाजापुर नपा को मिले 10 करोड़, मक्सी नगर परिषद को भी मिली राशि

विधायक अरुण भीमावद ने मोहन यादव को शाजापुर शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए जो सूची सौंपी थी, उसमें सभी कामों की घोषणा मुख्यमंत्री ने भरे मंच से की. जिसमें बेरछा से झोंकर रोड, सतगांव के लिए ग्रिड, अन्य विकास कार्यों की सूची सौंपी. शाजापुर नगर पालिका को भी 10 करोड़ रुपए विकास कार्य के लिए देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की. मक्सी नगर परिषद को भी विकास कार्य के लिए राशि देने की घोषणा की.

लघु उद्योग भारती ने सीएम-विधायक का किया स्वागत

मक्सी में उद्योग स्थापित करने के लिए लघु उद्योग भारती ने रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और विधायक अरुण भीमावद का ऐतिहासिक स्वागत किया. इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, सुभाष मंडलोई, गजेंद्र सिंह सिकरवार, धर्मेंद्र सेंगर, विष्णु पाटीदार, पवन गर्ग, कीर्ति प्रकाश भावसार एवं लघु उद्योग भारती के अन्य पदाधिकारियों ने मंच से मुख्यमंत्री और विधायक का मक्सी में उद्योग स्थापित करने के प्रति आभार व्यक्त किया.
मक्सी के स्वागत से गदगद हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मक्सी आए मोहन यादव का रोड शो ऐतिहासिक रहा. जिसमें जगह-जगह फूलों से वर्षा की गई. पूरे मक्सी को दुल्हन की तरह सजाया गया था. मुख्यमंत्री ने अपने स्वागत को लेकर मक्सीवासियों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मक्सी में जिस तरीके से उनके ऊपर फूलों की वर्षा हो रही थी, उससे वे अभिभूत हैं. मक्सी नगर में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठन और उद्योगपतियों ने किया.

Next Post

फिल्म अभिनेता सनी सिंह अभिनेत्री युक्ति थरेजा ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

Sun Nov 16 , 2025
उज्जैन:फिल्म अभिनेता सनी सिंह एवं फिल्म अभिनेत्री युक्ति थरेजा ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में संध्या आरती के पश्चात भगवान श्री महाकालेश्वर के पवित्र दर्शन किए। सनी सिंह और युक्ति थरेजा ने मंदिर प्रबंधन द्वारा किए जा रहे सुचारु एवं भव्य व्यवस्थाओं की सराहना की। दोनों ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग […]

You May Like