चोइथराम चौराहे पर बिना नंबर बाइक रोकी, जांच में चोरी की निकली

इंदौर: यातायात प्रबंधन के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक और चोरी की बाइक पकड़ी है. चोइथराम चौराहे पर रविवार को चेकिंग के दौरान बिना नंबर की संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल को रोकने पर बड़ा खुलासा हुआ. वाहन की जांच में पता चला कि यह बाइक जनवरी में चोरी हो चुकी थी और थाना गांधीनगर में इसकी एफआईआर दर्ज है.

सूबेदार सुमित बिलोनिया और उनकी टीम चोइथराम चौराहे पर चेकिंग कर रही थी. संदेह के आधार पर बिना नंबर की काली पल्सर 125 सीसी को रोका गया, नंबर प्लेट न लगाने का कारण पूछने पर चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और बार-बार किसी से मोबाइल पर बात कराने की कोशिश करता रहा. चेसिस नंबर स्कैन कर आरटीओ डेटा से मिलान करने पर बाइक नम्बर एमपी 09 डीवी 0106, गोलू पिता भरत सोलंकी के नाम पंजीकृत मिली.

वाहन स्वामी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह मोटरसाइकिल जनवरी में चोरी हो गई थी. पुलिस ने दस्तावेज और एफआईआर की प्रति मंगवाकर इंजन व चेसिस नंबर का मिलान किया, जो पूरी तरह मेल खाते पाए गए. इसके बाद बाइक को जब्त कर चालक व उसके साथी को बीट चोइथराम के माध्यम से थाना राजेंद्रनगर भेजा गया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है.

Next Post

घर लौट रहे युवक पर छह युवकों ने किया हमला

Mon Nov 24 , 2025
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर छह लोगों ने मिलकर हमला कर दिया. आरोप है कि बिना किसी कारण गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे पीड़ित को चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.अर्जुन सिंह […]

You May Like