घर लौट रहे युवक पर छह युवकों ने किया हमला

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर छह लोगों ने मिलकर हमला कर दिया. आरोप है कि बिना किसी कारण गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे पीड़ित को चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.अर्जुन सिंह गौहर नगर में रहने वाले 25 वर्षीय शिकायतकर्ता हर्ष जसोदिया ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9.45 बजे सफेद मंदिर से घर लौट रहे थे.

जाटव-अहिरवार धर्मशाला के पास पहुंचते ही यश चेडवाल ने अचानक उन्हें अशोभनीय गालियां देना शुरू कर दीं. विरोध करने पर यश अपने साथियों लव वेडवाल, प्रीत बेडवाल और भोला मारिया के साथ मिलकर हर्ष पर टूट पड़ा. थोड़ी देर बाद निखिल मेहता भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी मारपीट में साथ दिया. हमले में हर्ष के नाक, मुंह, जबड़े और पीठ पर चोटें आई हैं. पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की.

Next Post

कूटरचित दस्तावेजों से फर्म का प्रतिरूप बनाकर लोन हथियाया

Mon Nov 24 , 2025
इंदौर: कनाड़िया पुलिस ने ऑटोमोबाइल फर्म ‘श्याम ऑटोमोटिव’ के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नगर निगम से पंजीयन लेने और विभिन्न बैंकों से लोन प्राप्त करने वाले गिरोह के खिलाफ केस दर्ज किया है. शिकायत फर्म संचालक हर्ष कुमार वर्मा, निवासी वृंद रेसिडेंसी लिम्बोदी ने दर्ज कराई.आवेदन में बताया […]

You May Like