एनएसई को सेबी से मिली नेशनल कोल एक्सचेंज में निवेश की अनुमति

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से प्रस्तावित नेशनल कोल एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में निवेश की अनुमति मिल गयी है।

एनएसई ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह स्वीकृति देश में कोयला व्यापार के लिए एक व्यवस्थित बाजार प्लेटफॉर्म की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। कंपनी जल्द ही संबंधित नियामक प्रावधानों के तहत कोयला एक्सचेंज स्थापित करने के लिए लाइसेंस के लिए कोयला नियंत्रक संगठन के पास आवेदन करेगी।

उसने बताया कि प्रस्तावित एक्सचेंज का उद्देश्य मानकीकृत अनुबंधों के माध्यम से कोयले के इलेक्ट्रॉनिक स्पॉट ट्रेडिंग को सुविधाजनक बनाना है, जिससे उत्पादकों, उपभोक्ताओं और व्यापारियों सहित बाजार सहभागियों के लिए पारदर्शी मूल्य की तलाश और स्पष्ट निपटान तंत्र सुनिश्चित किया जा सके।

यह पहल केंद्र सरकार के कोयला क्षेत्र सुधारों – जिनमें वाणिज्यिक खनन और मुक्त बाजार परिस्थितियों में कोयला बिक्री शामिल हैं- के अनुरूप है।

 

Next Post

लेबनान में संघर्ष विराम के अनुरूप होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकेंगे जहाज - ईरान

Fri Apr 17 , 2026
तेहरान 17 अप्रैल (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि लेबनान में लागू संघर्ष विराम के मद्देनजर, होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों के गुजरने का मार्ग पूरी तरह से खोल दिया गया है। श्री अराघची ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह […]

You May Like

मनोरंजन