दिल्ली कैपिटल्स ने दिया गुजरात टाइटंस को 200 रनों का लक्ष्य

नयी दिल्ली 18 मई (वार्ता) के एल राहुल (नाबाद112 ) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 61 वें मैच में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अशरद खान ने तीसरे ही ओवर में फाफ डुप्लेसी (पांच) को आउटकर गुजरात को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अभिषेक पोरेल ने केएल राहुल के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। 12वें ओवर में साई किशोर ने अभिषेक पोरेल 19 गेंदो में (30) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। कप्तान अक्षर पटेल 16 गेंदों में (25) रन बनाकर आउट हुये। इस दौरान केएल राहुल एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। राहुल ने 65 गेंदों में 14 चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 112) रनों की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 10 गेंदों में (21) रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया।

गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर और अशरद खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

सोना‌ सस्ता, चांदी में तेजी

Sun May 18 , 2025
इंदौर, 18 मई (वार्ता) सप्ताहांत सोना में 550 रुपये की गिरावट हुई। चांदी में भाव ऊंचे रहे। सप्ताहांत चांदी 400 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी बिकी। कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 97700 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 97150 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की […]

You May Like