इंदौर, 18 मई (वार्ता) सप्ताहांत सोना में 550 रुपये की गिरावट हुई। चांदी में भाव ऊंचे रहे। सप्ताहांत चांदी 400 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी बिकी।
कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 97700 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 97150 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 96000 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 96500 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 97700 नीचे में 94300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 98300 तथा नीचे 95800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 3162 डॉलर तथा चांदी 3194 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
