अल्लू अर्जुन ने फैंस के लिए शुरू की इंश्योरेंस सुविधा

मुंबई, 28 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों के लिए इंश्योरेंस कवरेज की शुरुआत करने की घोषणा की है।अल्लू अर्जुन फैंस एसोसिएशन (एएएफए) की वार्षिक बैठक 2026 के दौरान अभिनेता ने एएएफए सदस्यों के लिए इंश्योरेंस सुविधा शुरू करने का ऐलान किया। इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित सात राज्यों से 1000 से अधिक सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अल्लू अर्जुन ने फैंस के साथ करीब चार से पांच घंटे बिताए। उन्होंने प्रशंसकों से मुलाकात की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और बातचीत की। आयोजन में शामिल प्रत्येक सदस्य को अभिनेता के साथ व्यक्तिगत फोटो खिंचवाने का अवसर मिला। साथ ही सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। अल्लू अर्जुन की इस पहल को उनके प्रशंसकों की सुरक्षा और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फैंस के लिए इंश्योरेंस कवरेज उपलब्ध कराकर उन्होंने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के प्रति विशेष लगाव का परिचय दिया है। इस बीच अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म ‘राका’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और प्रशंसक उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

.....

Next Post

दतिया उपचुनाव: चुनाव प्रचार का शोर थमा, अब घर-घर दस्तक देंगे प्रत्याशी

Tue Jul 28 , 2026
​दतिया। मध्यप्रदेश की हाईप्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जनसभाओं, रैलियों और लाउडस्पीकरों का शोर अब थम गया है। चुनाव प्रचार का अंतिम समय पूरा होते ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बाहरी नेताओं और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र छोड़ने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब […]

You May Like