नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर गया पिपल्याहाना में रहने वाला युवक नदी में मृत मिला

इंदौर: नर्मदा जयंती के दिन ओंकारेश्वर गया पिपल्याहाना क्षेत्र में रहने वाला युवक शुक्रवार शाम नर्मदा नदी में मृत हालत में मिला. हालात को देखते हुए पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है और हत्या की आशंका के साथ जांच आगे बढ़ा रही है.पुलिस के अनुसार तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना निवासी मनीष भट्ट दोस्तों के साथ नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर गया था. स्नान के बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर साथ गए दोस्तों ने किसी तरह की स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई.

शुक्रवार देर शाम नर्मदा नदी से मनीष का शव बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मनीष कई पुलिसकर्मियों के संपर्क में था और मुखबिरी करता था. इसी कारण उसे रास्ते से हटाने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

Next Post

धार रोड पर बेकाबू टाटा 407 दुकान में घुसी, चार घायल, एक की हालत गंभीर

Sat Jan 31 , 2026
इंदौर: धार रोड पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार वाहन का कहर सामने आया, जब अनियंत्रित टाटा 407 सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसी. हादसे में दो नाबालिगों समेत चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी […]

You May Like