चेन्नई 04 अप्रैल (वार्ता) पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव के मतगणना में अब तक के रूझान के अनुसार ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) आठ सीटों पर बढ़त बनाये हुये है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जहां कांग्रेस पार्टी दो सीटों पर बढ़त बनाये हुये है वहीं एआईएनआरसी कड़ी टक्कर देते हुए आठ सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी, एडीएमके और द्रमुक एक-एक सीट पर बढ़त बनाये हुये है तथा निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रही है।
गौरतलब है कि पुड्डुचेरी विधानसभा की सभी 30 सीटों के लिए नौ अप्रैल को एकल चरण में मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुयी।
