विधिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

बंडा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से नालसा नई दिल्ली द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे के उपलक्ष में ग्राम पंचायत चौका के ग्राम हिनौती में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रधान न्यायाधीश एमके वर्मा के मार्गदर्शन एवं तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अपर जिला सत्र न्यायाधीश आर एल शाक्य के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश आशीष परसाई व्यवहार न्यायाधीश आशीष माथौरिया ,बीएमओ योगेंद्र खटीक एवं स्वास्थ्य विभाग से बालाराम अहिरवार उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई, इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य संबंधी शासकीय योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित अतिथियों ने दी। जिनमें आयुष्मान कार्ड से ग्रामीण एवं आम जनता को होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई । अपर जिला सत्र न्यायाधीश आर एल शाक्य ने ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

Next Post

लालघाटी अंडरब्रिज में लगी आग, किसी प्रकार का नुकसान नहीं

Fri Dec 12 , 2025
भोपाल। शहर के लालघाटी अंडरब्रिज क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक आग लगने की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों ने धुआँ उठता देख तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और थोड़ी ही देर में आग पर पूरी तरह काबू […]

You May Like