हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन

चिचोली। कलचुरी कलार समाज महिला संगठन के तत्वधान में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन नगर के बैतूल रोड स्थित डमरू रेस्टारेंट में किया गया। आयोजन में कल्चुरी कलार समाज की सैकड़ों महिलाएं सम्मिलित हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के छायाचित्र के समक्ष पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके पश्चात महिलाओं का ग्रैंड वेलकम, किया गया तत्पश्चात् खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही सभी ने जमकर एक से बढ़कर एक संगीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ एवं अंत में कल्चुरी महिला कलार समाज की जिला अध्यक्ष श्रीमती चिंता जायसवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Next Post

दिग्विजय ने की शिक्षकों की भर्ती जल्द पूरी करने की मांग

Thu Aug 27 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के तहत वर्ग-2 एवं वर्ग-3 में पदों की संख्या बढ़ाकर 50 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द पूरी करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वर्ग-2 में 14,200 और वर्ग-3 में 11,911 अतिरिक्त […]

You May Like

Play sound