सत्य निकेतन हादसे के मृतकों की तेरहवीं से पहले मोदी का जन्मदिन मनाने पर आप ने भाजपा को घेरा

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्य निकेतन पीजी हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की तेरहवीं से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाए जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सत्य निकेतन में मातम के बीच भाजपा प्रधानमंत्री का जन्मदिन दिवाली की तरह मना रही है। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को हादसे में मृत छात्रों की तेरहवीं है और ऐसे समय में जश्न मनाना असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने एक्स पर साझा एक वीडियो में कहा कि छह सितंबर को सत्य निकेतन पीजी में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों समेत सात लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि हिंदू सनातन रीति-रिवाजों के अनुसार 18 सितंबर को मृतकों की तेरहवीं होनी है। उन्होंने दावा किया कि तेरहवीं तक सूतक का समय माना जाता है और ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर्षोल्लास से कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं है। उन्होंने देशवासियों और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से इस घटनाक्रम पर ध्यान देने की अपील की।

आप नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के नाम पर जगह-जगह दीये जलाना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा हवन करना शोक के माहौल के विपरीत है। उन्होंने कहा कि छह सितंबर को सत्य निकेतन में सात बेकसूर लोगों की जान गयी थी, जिनमें 18-19 वर्ष के दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल थे। उन्होंने धार्मिक परंपराओं का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे समय में इस तरह का आयोजन करना शर्मनाक है।

.....

Next Post

भोपाल की सड़कों पर ई-रिक्शा का ‘राज’! जाम और नाबालिग ड्राइविंग पर पुलिस का क्या एक्शन?  

Thu Sep 17 , 2026
भोपाल। ई-रिक्शा लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। कई इलाकों में सड़क पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा ट्रैफिक जाम की वजह बन रहे हैं, तो वहीं नाबालिगों के ई-रिक्शा चलाने के मामले भी सामने आते हैं। आखिर ऐसे मामलों में पुलिस क्या कार्रवाई करती […]

You May Like