ओडिशा के पुलिस महानिदेशक ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर 41 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

भुवनेश्वर, 29 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया ने शुक्रवार को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर ओडिशा पुलिस के 41 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
आज यहां आर.के. पाढ़ी मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में डीजीपी खुरानिया ने खिलाड़ियों की असाधारण प्रतिभा और उत्कृष्टता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों ने हाल के वर्षों में देश भर में ओडिशा पुलिस की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान ओडिशा की युवा प्रतिभाओं को खेलों में भाग लेने और भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों में उल्लेखनीय सफलता के लिए ओडिशा पुलिस के सात एथलीटों की प्रशंसा की। इस स्पर्धा में इन खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीतकर राज्य पुलिस का नाम रोशन किया।
इस दौरान डीजीपी ने 41 खिलाड़ियों को पुरस्कार और नकद पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

रघुवंशी सुसाइड केस में नया मोड़ : मुंबई की इति तिवारी ने थाने में किया सरेंडर

Fri Aug 29 , 2025
इंदौर. शराब कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी की आत्महत्या के मामले में चर्चाओं में रही मुंबई की युवती इति तिवारी ने शुक्रवार को अपने अधिवक्ता के साथ अन्नपूर्णा थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस अब उससे पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ करेगी. इति का नाम शुरुआती जांच में भूपेंद्र के करीबी संपर्कों […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।