नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने शहर में टंकियों की सफाई

ग्वालियर: आम जन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए नगर निगम के पीएचई अमले द्वारा शहर की टंकियों की सफाई कराई जा रही है। कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर को साफ व शुद्ध जल प्रदाय हो, इसके लिए प्रतिवर्ष टंकियां की सफाई की जाती है । इसी क्रम में बड़ी टंकियां की सफाई कराई जा रही है, जिसमें 50 लाख लीटर क्षमता की हनुमान पहाड़ी टंकी की सफाई कराई गई.

इससे दक्षिण विधानसभा की 09 टंकियों को भरा जाता है। जिसमें अवाडपुरा पार्क, सिकंदर कंपू, हेमसिंह की परेड, ब्रिगेड, समाधिया कॉलोनी, संजय नगर, राजा गेस गोदाम आदि को भरा जाता है। इसके साथ ही शारदा विहार एवं द्वारिकापुरी टंकी की भी सफाई कराई गई। इसके साथ ही आगामी दिनों में और टंकियों की सफाई कराई जाएगी ताकि शहर के नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

Next Post

रातभर चला विशेष कांबिंग अभियान,129 वारंटी पकड़े गए

Mon Aug 4 , 2025
कटनी: पुलिस ने बीती रात विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। अपराध प्रभावित क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में 20 स्थायी, 109 वारंटी गिरफ्तार किए गए। 50 गुंडा व 49 निगरानी बदमाश चेक किए गए। 18 आबकारी, 1 एनडीपीएस, 7 एमवी एक्ट व 11 शांति भंग के प्रकरण दर्ज हुए। 123 […]

You May Like