
रीवा, शहर के समान थाना क्षेत्र में एक लडक़ी को पहले युवक ने अपने प्रेम जाल में फसाया फिर शादी का झांसा देकर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद फरार आरोपी को रीवा पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी का नाम राम सिंह है जो ग्राम सोनवर्षा लालगांव का निवासी बताया गया है.
घटना के संबंध में थाना प्रभारी सामान आशीष मिश्रा ने बताया कि जून माह में लडक़ी के द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. लडक़ी ने बताया था कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर एक होटल में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये, जीसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया. लडक़ी ने जब शादी की बात की तो आरोपी आना-कानी करने लगा इसके बाद पीडि़ता के द्वारा सामान थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली कि आरोपी सूरत में रह रहा है तो उसे सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है.
