पॉश इलाकों में लग रहा कूड़े कचरे का ढेर

लाख कोशिशों के बाद भी पटरी पर नहीं सफाई व्यवस्था

जबलपुर: शहर में सफाई व्यवस्था ठप हो चुकी है। प्रमुख इलाकों की सड़कों के किनारे जगह- जगह कचरा का ढेर देखने को मिल रहे हैं मिल रहा है। इसकी बानगी नेपियर टाउन, शास्त्री पुल, राइट टाऊन, मानस भवन, गढ़ा क्षेत्र का गुलौआ, हाथी ताल, हर्षित नगर, स्नेह नगर, यादव कॉलोनी के कॉलोनियों के छोर देखने को मिली। यहां पर बसे मोहल्लों में इन दिनों कचरे वाली गाड़ी के दर्शन भी दुर्लभ हो गए हैं। जिसके कारण लोग सड़क किनारे कचरा फेंक रहे हैं। शहर में कई जगह झाडू तक नहीं लगती। इस वजह से सड़क पर जगह-जगह कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं। वहीं, खुली व गंदगी से चोक नालियों में आवारा जानवर डेरा डाले रहते हैं।

फैलती है बीमारियां
रहवासी इलाकों में जगह- जगह लगे कूड़े कचरे के ढेर के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने बताया कि शिकायतों के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कालोनियों मे नालियां पक्की न होने और छोटी होने के कारण नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल जाता है। जिसके कारण हर जगह गंदगी दिखाई देती है।

खटारा हो चुकी है कचरे की गाड़ियां
शहर के प्रमुख इलाकों के साथ-साथ अन्य जगह भी कचरे की गाड़ियां देखने को नहीं मिलती है। इन इलाकों में नगर निगम की डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। यादव कॉलोनी के किनारे रहने वाले अमित सिंह बताते हैं कि घरों से कचरा लेने नगर
निगम के सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। कचरा गाड़ी भी दो दिन में एक दिन आती है और क्षेत्र की नालियों की सफाई तो सफाई कर्मी करते ही नहीं हैं।

Next Post

अंतत: जिंदगी की जंग हार गए नायब तहसीलदार, साढ़े 4 साल से चल रहा था इलाज

Fri Jan 3 , 2025
कई शहरों के बड़े अस्पतालों में उपचार चला, मेडिकल कालेज अस्पताल रीवा में हुई मौत सीधी : जिले के कुसमी तहसील के प्रभारी तहसीलदार अंतत: लगभग साढ़े 4 वर्ष तक जिदंगी की जंग लडऩे के बाद हार गये। उनका कई शहरों में उपचार चला, चिकित्सकों ने उपचार करने से हाथ […]

You May Like