मुरैना: केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्टेशन रोड स्थित डाकघर परिसर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र भवन का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री जीवाजी गंज क्षेत्र के टाउन हॉल में आयोजित प्रधानमंत्री सुकन्या योजना कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विधायक मौजूद रहे। वे ग्वालियर से सड़क मार्ग से मुरैना पहुंचे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री करणसिंह वर्मा और कृषिमंत्री एंदलसिंह कंसाना भी थे।
