पटवारी इंदौर से भोपाल तक करेंगे साइकिल यात्रा

इंदौर:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा प्रस्तावित है. ऐसी संभावना है कि जीतू 1 या 2 जुलाई से यात्रा शुरू कर सकते हैं. यात्रा का उद्देश्य किसानों को जमीन का हक दिलाना और इंदौर उज्जैन में अलग कानून एवं विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना है. इसके पहले पटवारी को 21 जून को यात्रा करने की योजना थी, जो आगे बढ़ा दी गई.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा करने का प्रस्तावित कार्यक्रम है. उक्त यात्रा विजय नगर चौराहे से शुरू होगी, जो भोपाल तक जाएगी. इस दौरान विजय नगर में मांगलिया तक शहर कांग्रेस और मांगलिया से क्षिप्रा तक जिला कांग्रेस को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा है. बताया जा रहा है कि पटवारी की यात्रा का उद्देश्य इंदौर-उज्जैन दो शहरों में दो कानून, किसान की जमीन छीनने एवं चार गुना मुआवजा देने की मांग कर किसानों के हक की लड़ाई लड़ना है. साथ ही विभिन्न विभागों नगर निगम, पंचायत सहित कई विभागों में भ्रष्टाचार,मेट्रो पॉलिटियन प्लान में इंदौर के साथ भेदभाव करने पर सरकार और अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं करना आदि शामिल है.

कांग्रेस वार्ड सम्मेलन कल, पटवारी लेंगे बैठक
कल कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कांग्रेस के बाद अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, वार्ड महिला प्रभारियों की बैठक होगी. बैठक में कांग्रेस संगठन और बूथ स्तर पर कांग्रेस की टीम बनाने और सरकार के खिलाफ घर घर विभिन्न मोर्चे पर विफलता का प्रचार करने की योजना बनाई जाएगी. बैठक में शहर पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष की इंट्री नहीं रहेगी, सिर्फ वार्ड के तीन पदाधिकारी ही शामिल होंगे. वार्ड पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी संगठन की गतिविधि पर बातचीत करेंगे. इसके बाद सभी 254 पदाधिकारियों का भोजन भी होगा और पटवारी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करेंगे.

Next Post

टला मेट्रो दूसरे चरण का लोकार्पण

Sat Jun 20 , 2026
इंदौर:इंदौर मेट्रो रेल के दूसरे चरण का लोकार्पण फिर टल गया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली से लोकार्पण की अनुमति नहीं मिली है, जबकि शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर आज शहर में ही है. वे शनिवार को चंद्रावतीगंज में उज्जैन इंदौर ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे.मेट्रो रेल […]

You May Like