जिला अभिभाषक संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित

रीवा: जिला अभिभाषक संघ रीवा की आमसभा राज्य अधिवक्ता परिषद के अपीलीय समिति के अध्यक्ष शिवेन्द्र उपाध्याय एड0 की मुख्य आतिथ्य एवं जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.जिसमें नये न्यायालय भवन चेम्बर आवंटन एवं कुर्सी टेबल बैठक व्यवस्था के संबंध में सभी उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया एवं चर्चा की गई. अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार आमसभा में रखे.

अध्यक्ष द्वारा आवंटन प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा उनके द्वारा रखे गये प्रस्ताव का सभी लोगो ने समर्थन कर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया. मुख्य अतिथि शिवेन्द्र उपाध्याय ने चेम्बर एवं बैठक व्यवस्था कुर्सी टेबल आवंटन प्रक्रिया को लेकर जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी एवं समस्त अधिवक्ताओं को नये न्यायालय भवन में जाने के लिये अग्रिम बधाई दी. बैठक में उपाध्यक्ष तरूणेन्द्र सिंह, सचिव डीएस ओझा, संजीवन कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे.

Next Post

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा

Sun Sep 14 , 2025
श्योपुर: जिले के डाबीपुरा गांव में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। विजयपुर थाना पुलिस के अनुसार शिवपुरी जिले के गुरीच्छा गांव का एक युवक डाबीपुरा गांव की एक युवती से प्रेम करता […]

You May Like