यादव ने प्रदेशवासियों से की टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील

भोपाल, 16 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि स्वस्थ बचपन, सशक्त भविष्य का आधार है। टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत बनाता है।

डॉ यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए प्रदेशवासियों से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ भारत के लिए टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति के लिए सहभागिता करने का संकल्प लेने का आव्हान किया है।

 

Next Post

गुजरात के राज्यपाल देवव्रत से उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की शिष्टाचार भेंट

Sun Mar 16 , 2025
भोपाल, 16 मार्च (वार्ता) गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुजरात में शिष्टाचार भेंट की। आधिकारिक जानकारी में आज यहां बताया गया कि श्री शुक्ल ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर राज्यपाल श्री देवव्रत का अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने […]

You May Like