लेबनान में संघर्ष विराम के अनुरूप होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकेंगे जहाज – ईरान

तेहरान 17 अप्रैल (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि लेबनान में लागू संघर्ष विराम के मद्देनजर, होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों के गुजरने का मार्ग पूरी तरह से खोल दिया गया है।

श्री अराघची ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने इसमें स्पष्ट किया कि संघर्ष विराम की शेष अवधि के दौरान सभी व्यापारिक जहाजों के लिए यह मार्ग खुला रहेगा। यह आवागमन ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले से निर्धारित और समन्वित मार्ग के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

ईरान का यह कदम क्षेत्रीय तनाव को कम करने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल पारगमन मार्गों में से एक है, और यहां से आवाजाही बहाल होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार और शिपिंग उद्योग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

Next Post

लोकायुक्त का धमाका, 20 हजार की रिश्वत लेते CMHO डॉ शोभा पटेल रंगे हाथों गिरफ्तार

Fri Apr 17 , 2026
राजगढ़। लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम द्वारा शुक्रवार को एक बड़ी कार्यवाई करते हुए जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सीएमएचओ निवास पर एक मामले में सीएमएचओ को अप्रुवल के बदले रुपये लेते हुए पकड़े जाने का मामला सामने आया है. लोकायुक्त टीम के अनुसार आवेदक हरिओम अहिरवाल निवासी भोपाल द्वारा राजगढ़ […]

You May Like

मनोरंजन