लोकायुक्त का धमाका, 20 हजार की रिश्वत लेते CMHO डॉ शोभा पटेल रंगे हाथों गिरफ्तार

राजगढ़। लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम द्वारा शुक्रवार को एक बड़ी कार्यवाई करते हुए जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सीएमएचओ निवास पर एक मामले में सीएमएचओ को अप्रुवल के बदले रुपये लेते हुए पकड़े जाने का मामला सामने आया है.

लोकायुक्त टीम के अनुसार आवेदक हरिओम अहिरवाल निवासी भोपाल द्वारा राजगढ़ में सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से सोनोग्राफी सेंटर संचालित किया जाता है. आवेदक अपने सेंटर पर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से डॉ आकर्ष तनेजा का नाम जुड़वाना चाहते थे. इसके लिए उनके द्वारा बीते माह आवेदन के साथ सभी डाक्यूमेंट दे दिए गये. आवेदक के अनुसार बावजूद इसके इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं होने पर उनके द्वारा कहा गया तो अप्रुवल के लिए जिला चिकित्सालय राजगढ़ की सीएमएचओ डॉ शोभा पटेल के द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की गई. आवेदक के द्वारा इसकी शिकायत लोकायुक्त भोपाल को की.

लोकायुक्त टीम पहुंची राजगढ़

आवेदक द्वारा की गई शिकायत का सत्यापन करने लोकायुक्त की टीम राजगढ़ पहुंची. जानकारी के अनुसार आावेदक द्वारा 30 हजार रुपये पूर्व में दिए जा चुके थे जबकि 20 हजार रुपये शुक्रवार को आवेदक द्वारा देते हुए लोकायुक्त टीम ने कार्यवाई की. लोकायुक्त टीम के अनुसार आवेदक हरिओम अहिरवाल पिता जगन्नाथ अहिरवाल निवासी बी 122 बिलेयर अपार्टमेंट अब्बास नगर रोड गांधी नगर भोपाल के के आवेदन पर यह कार्यवाई की गई.

कार्यवाही के दौरान बिगड़ी तबीयत

शुक्रवार शाम लोकायुक्त की टीम डॉ पटेल के घर करवाही करने पहुंची. उसके कुछ देर बाद डॉक्टर पटेल की तबियत बिगड़ गई. बताया जाता है कि उनका बी पी बड़ गया था. एतिहात के तौर पर डॉ. योगेश दांगी, डॉ सुधीर कलावत, डॉ अमित कोहली और नर्सिंग स्टाफ पहुंचा.

विधायक ने उठाए था मुद्दा

गत दिवस प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले के दौरान क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह यादव द्वारा जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का मामला उठाया था. इसके बाद शुक्रवार को लोकायुक्त की कार्यवाई से इन आरोपों को बल मिला है.

 

 

Next Post

सिंगरौली बैंक डकैती कांड: देर रात घटनास्थल पहुंचे डीजीपी, अफसरों संग लिया जायजा

Fri Apr 17 , 2026
सिंगरौली। जिले के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती की वारदात के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना शुक्रवार रात करीब 11 बजे जिला मुख्यालय बैढ़न पहुंचे और सीधे घटनास्थल का निरीक्षण किया। […]

You May Like

मनोरंजन