सिंगरौली बैंक डकैती कांड: देर रात घटनास्थल पहुंचे डीजीपी, अफसरों संग लिया जायजा

सिंगरौली। जिले के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती की वारदात के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना शुक्रवार रात करीब 11 बजे जिला मुख्यालय बैढ़न पहुंचे और सीधे घटनास्थल का निरीक्षण किया।

डीजीपी मकवाना ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ आईजी, डीआईजी सहित कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि डीजीपी पहले हवाई मार्ग से रीवा पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग द्वारा बैढ़न पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने बैंक परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था तथा जांच की प्रगति की समीक्षा की।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस की टीमें लगातार जांच और सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

 

Next Post

रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार

Sat Apr 18 , 2026
रायपुर, ( वार्ता ) रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की अपराध-रोधी और साइबर इकाईने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में मुंबई और गोवा में एक साथ दबिश देकर कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया […]

You May Like