नेहरू ने देश हित की कीमत पर की थी सिंधु जल संधि: मोदी

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंधु जल संधि करने के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने देश हित की कीमत पर पाकिस्तान को सिंधु का पानी दिया था।

श्री मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की बैठक में कहा कि श्री नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल को विश्वास में लिए बिना इस संधि पर पाकिस्तान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। उन्होंने कहा कि देश हित की कीमत पर यह संधि की गयी और सिंधु का जल पाकिस्तान को दे दिया गया। श्री नेहरू ने अपनी छवि चमकाई और 80 फीसदी से ज्यादा पानी को पाकिस्तान को इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पिछली सरकारों के ‘पापों’ को साफ करने में जुटी है।

श्री मोदी ने बैठक में सभी सांसदों से राजग के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन को विजयी बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने विपक्षी दलों से भी श्री राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील की।

गौरतलब है कि एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी एक्स पर सिलसिलेवार एक के बाद एक पोस्ट कर सिंधु जल समझौते पर श्री नेहरू को देश हित को दरकिनार कर समझौता करने पर दोषी ठहराया था।

Next Post

गलत तथ्यों के आधार पर देश को गुमराह कर रहे हैं राहुल गांधी : भाजपा

Tue Aug 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह गलत तथ्यों के आधार पर देश को गुमराह कर रहे हैं। श्री गांधी के मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए यह बात […]

You May Like