खड़देवरा पदमी चौराहा पर खुसरा नाले का पानी घरों में घुसा

मंडला ।जिले में लगातार बारिश के चलते खड़देवरा पदमी चौराहा क्षेत्र में खुसरा नाले का पानी बस्तियों में घुस गया, जिससे कई घर जलमग्न हो गए। पानी निकासी को लेकर स्थानीय लोगों और पेट्रोल पंप मालिक के बीच जमकर हंगामा हुआ।

बताया गया कि रसूखदारों द्वारा बड़े नालों को संकरा कर दिए जाने और निर्माण कार्यों के चलते पानी का बहाव बाधित हो गया है। नेशनल हाईवे की पुलिया और पेट्रोल पंप की वजह से भी नाले का प्रवाह प्रभावित हुआ है। एमपीआरडीसी द्वारा बनाई गई सड़क में निकासी की व्यवस्था न होने से दबाव और बढ़ गया।

परेशान लोगों ने शनिवार सुबह जेसीबी मंगवाकर सफाई कराई, इसी दौरान विवाद हुआ। नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। हिरदेनगर चौकी से महज 2 किमी दूर हुई इस घटना की सूचना एसआई को दी गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

स्थानीय जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में आई। हालांकि, भीड़ में कई लोग नशे में थे, लेकिन जागरूक नागरिकों की सतर्कता से कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

पुलिस की अनुपस्थिति पर उठे सवाल, निर्माण कार्यों में दूरदर्शिता की मांग तेज हो गई है।

Next Post

बनार ग्राम में मवेशी चराने गई महिला नाले में बही, पति ने आंखों के सामने हुआ हादसा

Sat Jul 5 , 2025
मंडला ।टिकारिया थाना क्षेत्र के ग्राम बनार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 40 वर्षीय दसौंदी बाई पति तेजी लाल भवेदी नाला पार करते समय स्टॉप डेम से पैर फिसलने के कारण पानी में बह गईं। घटना शनिवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की है, जब दसौंदी बाई […]

You May Like