जल भराव और ट्रैफिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर ने किया शहर का भ्रमण

भोपाल। लगातार हो रही बारिश के बावजूद भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को शहर के प्रमुख क्षेत्रों का दौरा कर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस निरीक्षण का उद्देश्य शहर में बारिश के दौरान उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं की जमीनी हकीकत को समझना और समाधान की दिशा में कदम उठाना था।

कलेक्टर सिंह ने सात नंबर चौराहा, जिला कोर्ट चौराहा, व्यापम चौराहा और जेपी अस्पताल क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लेफ्ट टर्न्स और ट्रैफिक ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने यातायात की धीमी रफ्तार, जलभराव की स्थिति और जाम की संभावना वाले स्थानों को चिन्हित कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ इला तिवारी और ट्रैफिक एसीपी बीएस कौल भी उनके साथ मौजूद थे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन और आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से ही शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

Next Post

पत्नी ने बात नहीं की तो पति ने पी लिया एसिड

Mon Jul 28 , 2025
उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र के तिरुपति रेसिडेंसी में रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते आहत होकर बाथरूम में रखा एसिड पी लिया। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, नीरज राठौर पिता राजूराम राठौर निवासी तिरुपति […]

You May Like