पत्नी ने बात नहीं की तो पति ने पी लिया एसिड

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र के तिरुपति रेसिडेंसी में रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते आहत होकर बाथरूम में रखा एसिड पी लिया। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, नीरज राठौर पिता राजूराम राठौर निवासी तिरुपति रेसिडेंसी, थाना नागझिरी पेशे से ड्राइवर हैं। उनकी पत्नी अर्चना राठौर ने बताया कि हम दोनो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। आज सुबह नीरज ने घर के बाथरूम में रखा एसिड पी लिया। घटना की जानकारी लगते ही पत्नी अर्चना और बेटा तुरंत नीरज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

Next Post

रैला में अवैध उर्वरक भण्डारण पर प्रोपराईटर के खिलाफ मामला दर्ज

Mon Jul 28 , 2025
सिंगरौली।कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में अवैध उर्वरक भण्डारण करने वाले के विरूद्ध कार्यवही किए जाने के लिए निरीक्षण दल तैनात किया गया है। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में गठित टीम के द्वारा लगातार अवैध उर्वरक भण्डारण का निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि मनोज सिंह ने […]

You May Like