
बैतूल। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के हणोतिया गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रही एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय कमलती पति पंजाब राव परते खेत में बकरियों के लिए पत्तियां तोडऩे पेड़ पर चढ़ी थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरने लगीं। गिरते समय उन्होंने खेत के पास से गुजर रही बिजली की मेन लाइन का तार पकड़ लिया। तार में तेज करंट होने के कारण महिला को जोर का झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
