
ग्वालियर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं ग्वालियर मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर मिशन और बायो-फार्मा सेक्टर के लिए किए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती देंगे। उन्होंने इसे सुधारवादी और विकासोन्मुखी बजट बताया।लगभग 7 प्रतिशत की निरंतर आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक परिस्थितियों में भारत की आर्थिक ताकत को दर्शाती है। केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए फायदेमंद है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी एवं वित्त मंत्री सीतारमण को धन्यवाद दिया।
