आशीष अग्रवाल ने बजट को विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने वाला बताया

ग्वालियर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने बजट 2026 को विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने वाला निरुपित किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट स्पष्ट करता है कि सरकार की प्राथमिकताएँ विकास आधारित हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाएँ इस बजट के केंद्र में हैं, साथ ही इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए ठोस और व्यावहारिक प्रावधान किए गए हैं। अग्रवाल ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर और 12.2 लाख करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर सरकार के निर्माण और निवेश आधारित विकास पर दृढ़ विश्वास को दर्शाता है, जो उद्योग और रोजगार को नई गति देगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में 3 आयुर्वेदिक एम्स की घोषणा पारंपरिक चिकित्सा को आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे से जोड़ने का बड़ा कदम है, जिससे आम नागरिकों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। मध्यम वर्ग और ईमानदार करदाताओं के लिए इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं करना स्थिरता और भरोसे का संदेश देता है।

Next Post

घरेलू हिंसा की शिकार महिला की मौत, जेल में बंद पति पर होगा हत्या का केस दर्ज

Sun Feb 1 , 2026
भोपाल। कोलार इलाके में घरेलू हिंसा की शिकार हुई 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई. आरोपी पति जेल में है, अब पुलिस ने उस पर हत्या की धारा का भी केस दर्ज करेगी. जानकारी के मुताबिक गेहूंखेड़ा निवासी जमुना बाई घरेलू हिंसा की शिकार थीं. घायल अवस्था में उनकी […]

You May Like