युवक की संदिग्ध मौत

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत छापर में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि राहुल बर्मन 35 वर्ष निवासी छापर को बेहोशी की हालत में पत्नि द्वारा लाया गया था जिसे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

मनमाने दाम पर बेची यूरिया, एफआईआर दर्ज

Thu Sep 18 , 2025
जबलपुर: मनमाने दाम पर यूरिया बेचने वाले अभिषेक ब्रदर्स सिहोरा के प्रोपराइटर के खिलाफ सिहोरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक 16 सितम्बर को कृषि विकास अधिकारी सिहोरा जयपाल सिंह राठौर एवं नयाब तहसीलदार जगभान सिंह उडक़े को कृषक आशीष पटेल पिता घसीटेलाल पटेल निवासी ग्राम अमगवां […]

You May Like