नागिन को मिलेगी नई चुनौती, ड्रैगन के बाद खूंखार भेड़िए की एंट्री

नागिन 7 में ड्रैगन के बाद अब खूंखार भेड़िए की एंट्री होने वाली है। विवियन डीसेना इस खतरनाक किरदार में नजर आ सकते हैं। प्रियंका के नागिन बनने का सच सामने आने से कहानी और रोमांचक होगी।

एकता कपूर का सुपरहिट सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ शुरू होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले ही एपिसोड से शो ने जबरदस्त पकड़ बना ली है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की दमदार मौजूदगी ने जहां फैंस का दिल जीता, वहीं प्रियंका चहार चौधरी के किरदार अनंता ने भी कहानी को मजबूत आधार दिया है। इसी बीच अब शो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘नागिन 7’ में जल्द ही टीवी के हैंडसम और पॉपुलर एक्टर विवियन डीसेना की एंट्री होने वाली है। विवियन की एंट्री के साथ ही शो की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बताया जा रहा है कि विवियन इस बार बिल्कुल अलग और खतरनाक अवतार में नजर आएंगे। ड्रैगन के बाद अब ‘नागिन’ को टक्कर देने के लिए शो में खूंखार भेड़िए का किरदार एंट्री लेगा, जिसे विवियन डीसेना निभाते हुए दिख सकते हैं। फैंस काफी समय से विवियन को किसी दमदार रोल में देखने का इंतजार कर रहे थे, और ‘नागिन 7’ उनके लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है।

Next Post

मिथिला पालकर ने KBC में बिग बी का लिया मराठी स्लैंग टेस्ट

Fri Jan 2 , 2026
KBC के सेट पर मिथिला पालकर और शरीब हाशमी ने अमिताभ बच्चन से ‘शाणा’ और ‘सुमड़ी तो कोमड़ी’ जैसी मुंबई स्लैंग के मतलब पूछे। बिग बी ने मजेदार जवाब दिए। मिथिला फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ के प्रमोशन के लिए आई थीं। अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) […]

You May Like

मनोरंजन