एनएचआरसी ने देवरिया में किशोरी को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी को चोरी के संदेह में पेड़ से बांधकर पीटने और गांव में घुमाने की कथित घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने शुक्रवार को बताया कि आयोग ने मामले को मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन से जुड़ा बताते हुए देवरिया के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एक दुकानदार ने किशोरी पर चोरी का आरोप लगाते हुए

उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि दुकानदार ने किशोरी के बाल पकड़कर उसे पूरे गांव में घुमाया और बाद में अपने घर ले जाकर पेड़ से बांध दिया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि किशोरी को पेड़ से बांधने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। घटना दो जून को मीडिया में प्रमुखता से सामने आई जिसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की।
आयोग ने कहा है कि समाचार रिपोर्ट में वर्णित तथ्य यदि सही पाए जाते हैं तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। इसी आधार पर जिला प्रशासन और पुलिस से पूरे घटनाक्रम, की गई कार्रवाई तथा पीड़िता को उपलब्ध कराई गई सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

.....

Next Post

कोडाइकनाल सौर वेधशाला ने सूर्य पर विशाल संवहन पैटर्न सौर गतिविधि से संबंधित जानकारी जुटाई

Fri Jun 5 , 2026
नयी दिल्ली,05 जून (वार्ता) विश्व विख्यात तमिलनाडु स्थित कोडाइकनाल सौर वेधशाला ने यह पता लगाने में मदद की है कि सूर्य पर विशाल संवहन पैटर्न सौर गतिविधि पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे भविष्य में सौर चक्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। चूल्हे पर उबलते पानी के […]

You May Like