नवरात्रि पर्व पर राज्यपाल ने दतिया में मां पीतांबरा पीठ के दर्शन किए

ग्वालियर: नवरात्रि पर्व के दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दतिया में मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन किए, पूजन किया और पीठ परिसर में विराजमान वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। दतिया एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सांसद संध्या राय और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से मां पीतांबरा पीठ पहुंचे।

इस दौरान सुबह से ही पीठ परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही, हालांकि राज्यपाल जब तक पीठ में रहे, श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं रोका गया।दर्शन के पश्चात राज्यपाल पटेल भांडेर के हसापुर गांव के लिए रवाना हुए। यहां सहारिया हसापुर मंडी प्रांगण में उन्होंने सहारिया परिवारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने टीबी मरीजों को फूड बास्केट, बच्चों को स्टडी किट बांटे।

Next Post

नवरात्रि का उल्लास: प्रतिमा स्थापना के लिए पंडालों तक पहुंच रहीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

Mon Sep 22 , 2025
भोपाल: राजधानी में नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पूजा पंडालों तक ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मूर्तिकारों ने रंग-रोगन और श्रृंगार कर प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया और अब समितियों द्वारा उन्हें भव्य पंडालों में स्थापित किया जा रहा है। […]

You May Like