भोपाल: राजधानी में नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पूजा पंडालों तक ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मूर्तिकारों ने रंग-रोगन और श्रृंगार कर प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया और अब समितियों द्वारा उन्हें भव्य पंडालों में स्थापित किया जा रहा है।
झांकी समितियों ने पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए लाइटिंग और विशेष सजावट की है, जिससे भक्तों को दिव्य वातावरण का अनुभव हो। वहीं, शहर के मंदिरों में भी नवरात्रि को लेकर साज-सज्जा की गई है।पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर मां दुर्गा के दर्शन कर सकें।
