पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

छिंदवाड़ा. चौकी सिंगोड़ी के ग्राम राहीवाड़ा में चरित्र संदेह को लेकर रोजाना विवाद होने से परेशान होकर पत्नी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. उक्त मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राहीवाड़ा निवासी शिवराम पिता मनीराम उइके ने बीते दिवस पुलिस को सूचना दी थी कि मेरे पिता मनीराम उईके मेरी मां फूलवती और छोटे भाई शिवप्रसाद उईके के साथ अलग रहते थे. मै किसी काम से पिता के घर पहुंचा तो पाया कि पिता मनीराम उईके मृत अवस्था में पड़े हुए है. उक्त बात की सूचना मिलने पर सिंगोड़ी चौकी पुलिस ग्राम राहीवाड़ा पहुंची और फिर जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि मृतक मनीराम उईके 60 वर्ष के शरीर पर कान मे, गले मे एवं नाक मे चोट के निशान है. मृतक मनीराम उईके की मृत्यु संदेहास्पद होने पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचा दिया. डॉ द्वारा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने से मृत्यु होना बताया गया. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अप.क्र. 799/25 धारा 103(1) ,3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

पूछताछ में हत्या का खुला राज

अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे द्वारा मामला गंभीर प्रकृति का होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने मृतक की पत्नि फूलवती उईके 55 वर्ष एवं पुत्र शिवप्रसाद उईके 25 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तब उन्होने बताया कि मृतक अपनी पत्नी फूलवती उईके के चरित्र पर संदेह करता था और आए दिन झगड़ा विवाद करता था जिससे वह परेशान हो गए थे. 22 अक्टुंबर की रात करीब 9 बजे मृतक की पत्नी जब खेत से वापस आई तब भी मृतक ने अपनी पत्नी एवं पुत्र से झगड़ा मारपीट करना शुरू कर दिया. तब मृतक की पत्नी और पुत्र ने गमछे से मृतक का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दिए. पुलिस ने मां एवं पुत्र के खिलाफ अप.क्र. 799/25 धारा 103(1) ,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है.

उक्त टीम ने किया मामले का खुलासा

इस हत्या के मामले का खुलासा करने में अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे, सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिया, म.आर. दिव्या बिसेन, आर. गुरमुख बघेल, आर. सूरज सिंह, आर. ओमकार, आर. पीयुष, आर. उमाशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

Next Post

भावांतर योजना खरीदी में सर्वर डाउन, परेशानी बढ़ी; पचोर मंडी में हंगामा

Fri Oct 24 , 2025
ब्यावरा। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सके इस उद्देश्य को लेकर शासन द्वारा शुक्रवार से भावांतर योजना में सोयाबीन की खरीदी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया. किंतु पहले दिन अधिक लोड बढऩे से नगर सहित जिले भर की कृषि मंडियो में सर्वर डाउन होने से काफी […]

You May Like