बम बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू, 06 जुलाई (वार्ता) श्री अमरनाथ यात्रा के 7208 तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रविवार सुबह ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ भगवती नगर स्थित यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्री 310 वाहनों के बेड़े में जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। उन्होंने कहा, “आज सुबह 7208 तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।” उन्होंने कहा कि हल्के मोटर वाहन और भारी मोटर वाहन सहित 310 वाहनों के बेड़े में 4009 तीर्थयात्री पहलगाम और 3199 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए।

गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था।

 

Next Post

ब्राजील पहुंचने पर मोदी का शानदार स्वागत

Sun Jul 6 , 2025
रियो डी जेनेरियो/ नयी दिल्ली 06 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में शनिवार देर रात अर्जेन्टीना से ब्राजील पहुंचे, जहां वह ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। रियो डी जेनेरियो हवाई अड्डे पर उतरने के बाद श्री मोदी का पारंपरिक स्वागत किया गया। भारतीय […]

You May Like