इंदौर: महू के पातालपानी जंगल में तेंदुए द्वारा एक बछड़े का शिकार किए जाने की घटना सामने आई है. रविवार सुबह 9 बजे वन विभाग को सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो बछड़े का आधा शव वहां मिला.
वन विभाग अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ बछड़े का लगभग आधा हिस्सा खा चुका था, जबकि बाकी हिस्सा संभवतः घसीटकर जंगल की ओर ले गया. मृत बछड़े की पहचान और उसके मालिक का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है. ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने गश्त बढ़ाने के संकेत दिए हैं.
