
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले की एक अदालत ने हत्या के पांच वर्ष पुराने एक मामले में एक ही परिवार के सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
शासकीय अभिभाषक रमेश मिश्रा ने आज बताया कि 18 मई 2020 को नागौद तहसील के सिंहपुर थाना क्षेत्र में लाठी डंडों से पीटकर मुन्नी लाल यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले मे कल प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा ने आरोपी साजन यादव, सत्यनारायण यादव, धरम यादव, विनोद कुमार यादव, वेदनारायण यादव, श्रीपतयादव व बेलू यादव को हत्या करने का दोषी करार देते हुये आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
