संदिग्ध हालत में मिली बाइक, चोरी की निकली

इंदौर: एमआर-10 चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस को खड़ी एक संदिग्ध बाइक की जांच में वह चोरी की निकली. वाहन का रिकॉर्ड निकालने पर सामने आया कि बाइक की रिपोर्ट बाणगंगा थाने में दर्ज है.रविवार को वीआईपी ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक विभाग के सूबेदार अशोक भार्गव एमआर-10 चौराहे पर यातायात प्रबंधन में तैनात थे.

इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक बाइक को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा. नंबर प्लेट के आधार पर वाहन की जानकारी निकाली गई और मालिक से संपर्क किया, तब पता चला कि बाइक बाणगंगा क्षेत्र से कुछ दिन पहले चोरी हो चुकी थी. बाइक की एफआईआर पहले ही थाने में दर्ज थी. सूचना के बाद वाहन को कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित बीट प्रभारी को सौंप दिया.

Next Post

बीजेपी क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने सांची में सुनी मन की बात

Sun Jul 27 , 2025
रायसेन:भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने रविवार को रायसेन जिले के सांची विधानसभा के खरवई मंडल के बूथ क्रमांक 88 में पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय जनों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक रामपाल […]

You May Like