रायसेन:भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने रविवार को रायसेन जिले के सांची विधानसभा के खरवई मंडल के बूथ क्रमांक 88 में पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय जनों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक रामपाल सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी, पार्टी के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीना एवं मंडल अध्यक्ष मिथिलेश पटेल उपस्थित रहे।
