सड़कों पर झूलते बिजली के तार, खुले मीटर दे रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रण

जबलपुर: शहर के आरटीओ ऑफिस के आगे बनी राधाकृष्ण कॉलोनी जो कि करमेंता, पाटन रोड की मुख्य कॉलोनी में से एक है, यहां पर खुले हुए मीटर और बिजली तार की दुर्दशा देखते बनती है। चित्र में दिख रहे ग्रैंड आईटीआई के निकट गली में लटके विद्युत मीटर और नीचे झूलते तार दुर्घटनाओं को खुलेआम बुलावा दे रहे है। विद्युत विभाग की लापरवाही से कॉलोनी वासियों की सुरक्षा खतरे में है। क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली के तार जमीन के काफी करीब तक झूल रहे हैं। हल्की हवा या बारिश में इन तारों के टूटने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी राम सिंह और सुनीता ने बताया कि इस समस्या से बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। घरों के पास से गुजर रहे झूलते तारों के नीचे से निकलना डर का कारण बन गया है। खेलते हुए बच्चों के तारों के पास पहुंचने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
जल्द कराई जाए मरम्मत
लोगो का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या की सूचना भी दी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया तो वे बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
वही जब नवभारत ने विद्युत विभाग के अधिकारी से संपर्क कर ने की कोशिश की तो जिम्मेदारों का फोन नहीं लग सका।
किसी दिन होगी बड़ी दुर्घटना
सड़को के ऊपर लटक रहा बिजली की तारे कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकती है। आते- जाते लोग, मवेशी या फिर कोई वाहन हादसे का शिकार हो सकते है। कितु आश्चर्य कि बात यह है कि विद्युत विभाग इस समस्या के प्रति उदासीन है। ऐसा भी नहीं है कि उक्त समस्या से विभाग अनजान है। क्योंकि इस बाबत कई दफा शिकायत भी की जा चुकी है। कितु, हर बार तार हटा लेने का आश्वासन मिलता है जिसे कार्यरूप नहीं दिया जाता। स्थानीय लोग महज आठ फुट ऊंचे विद्युत धारा प्रवाहित तार के नीचे आते-जाते हैं, क्योंकि दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

Next Post

रसोई गैस संकट : यूपी, बिहार से लौट रहे प्रवासी, ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर:यूपी बिहार से जबलपुर होकर आगे महाराष्ट्र, दक्षिण भारत और गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेनों में इन दोनों काफी भीड़ देखी जा रही है। त्यौहारों का सीजन खत्म हो जाने के बाद भी स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ डेली रनिंग ट्रेनों में लगातार वेटिंग बनी हुई है। इसके पीछे का […]

You May Like