विराट कोहली के अर्धशतक से आरसीबी लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

अहमदाबाद, 31 मई (वार्ता) स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर अपना लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता।

विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद वो सिर्फ तीसरी टीम बन गई हैं जिन्होंने बैक टू बैक खिताब जीतने का कारनामा किया है। जीटी ने सिर्फ 156 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा। तभी ऐसा लग गया था कि यह मुकाबला आरसीबी आसानी से अपने नाम कर लेगी। हालांकि जीटी की गेंदबाजी तगड़ी थी और इसी वजह से एक कड़े मुक़ाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन पावरप्ले में ही आरसीबी ने 70 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा कर दिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिलाई। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 32 रनों की पारी खेली। अगले ओवर में कगिसो रबाडा ने देवदत्त पड़िक्कल (एक) को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। इसके बाद नौवें ओवर में राशिद खान ने कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (एक) का शिकार कर लिया। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान ने टिम डेविड को आउटकर पवेलियन भेज दिया। टिम डेविड ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (24) रन बनाये। आरसीबी ने 18 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसी जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली आरसीबी तीसरी टीम बन गई है। वहीं गुजरात टाइटंस की एक बार फिर से फाइनल में हार हुई। जॉश हेजलवुड के नाम एक और फाइनल, वो अभी तक टी-20 में एक भी फ़ाइनल नहीं हारे हैं।

गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अरशद खान एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 50), निशांत सिंधु (20) और जॉस बटलर (19) की जूझारू पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आठ विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। तीसरे ओवर में जॉश हेजलवुड ने शुभमन गिल (10) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन (12) का शिकार कर लिया। इसके बाद आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे गुजरात के बल्लेबाजी टिककर नहीं खेल सके और बड़े शॉट खेलने के चक्कर में अपने विकेट गंवाते रहे।

निशांत सिंधु 18 गेंदों में (20), जॉस बटलर (19), और राहुल तेवतिया (सात) रन बनाकर आउट हुये। अशरद खान ने 15 रनों की अपनी पारी में दो छक्के लगाये। 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जेसन होल्डर (सात) रन को आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया। राशिद खान (सात) रन बनाकर आठवें विकेट के रूप में आउट हुये। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 155 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में पांच चौकों की मदद से (नाबाद 50) रनों की पारी खेली।

आरसीबी के लिए रसिख सलाम को तीन विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिये। क्रुणाल पांड्या ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोरी

Mon Jun 1 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मानेगांव के एक शासकीय स्कूल के चैनल गेट और कमरों का ताला तोड़कर चोर 9 अलमारियों को खंगाल डाला। चोर स्कूल के मिड-डे मील के बर्तन 200 थालियां, गैस चूल्हा, पानी की टंकी और बच्चों की पढ़ाई का सामान चोरी कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने […]

You May Like