
जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा भवन की लॉबी में आज सबेरे आग लग गई जिससे लॉबी के कई हिस्सों में रखे सोफा, कुर्सियाँ और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। लॉबी में लगी पूर्व राज्यपालों और उपराज्यपालों की तस्वीरें भी जल गईं। हालांकि दमकल की टीमें मौके पर आईं और आग पर नियत्रण पाया। आग लगने का सही कारण अब तक पता नहीं लग सका है। जाँच शुरू हो गई है।
